डोबापाड़ा और गारिया स्कूल में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई
जौलाना| राउप्रावि डोबापाड़ा में शुक्रवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। संस्थाप्रधान रमेश बलाई ने अंबेडकर की जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. अंबेडकर के चित्र बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें सुषमाकुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में ओमप्रकाश पारगी कुलदीप खराड़ी, दिनेश डामोर ने विचार व्यक्त किए। प्राथमिक स्कूल, गारिया प्रथम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती शुक्रवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि उपसरपंच नाहरसिंह, संंस्था प्रधान मणिलाल यादव ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। संचालन पूंजी निनामा ने किया।