पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परतापुर और खेरन का पारड़ा से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस दिए

परतापुर और खेरन का पारड़ा से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस दिए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परतापुर और खेरन का पारड़ा से हटेगा अतिक्रमण, नोटिस दिए

परतापुर| ग्राम पंचायत परतापुर और खेरन का पारड़ा में बांसवाड़ा डूंगरपुर हाईवे की सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए जाएंगे। सड़क किनारे बनाई गई नालियों पर पत्थर डालकर ढक देने से चोक हो गई है, जिस कारण गंदा पानी सड़क पर पसर रहा है। दोनों पंचायतों ने सात दिन में अतिक्रमण हटा देने के नोटिस दिए हैं। सात दिन में नहीं हटाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जौलाना: नाहली के मंगलेश्वर महादेव धाम पर कार्यकर्ता सम्मेलन कल

जौलाना| नाहली के मंगलेश्वर महादेव धाम पर रविवार को गढ़ी विधानसभा क्षेत्र के नाहली, जौलाना, भतार, टामटिया राठौड़, टिमुरवा, रैयाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन रविवार दोपहर 1 बजे होगा। इसमें गढ़ी की पूर्व विधायक कांता भील का सानिध्य मिलेगा। सम्मेलन में आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूती देने पर चर्चा की जाएगी। इसी तरह टिमुरवा के महादेव मंदिर परिसर में पंचायत क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार सुबह 11 बजे पूर्व विधायक कांता भील ही लेंगी। यह जानकारी पंचायत समिति सदस्य पार्वती पारगी ने दी।

भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव चाहा

परतापुर| शिक्षक संघ सियाराम ने भीषण गर्मी को देखते हुए सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव करने की मांग की है। संघ ने बच्चों को गर्मी और लू से बचाने के लिए स्कूल का समय सुबह 7 से दोपहर 12.30 बजे तक करने की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, प्रवक्ता लोकेश पटेल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर स्कूल समय में परिवर्तन करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...