श्री कृष्ण गोपाल गोशाला उपलाना में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मध्यप्रदेश से गिरिराज शरण के नेतृत्व में बतौर यजमान मंडली पहुंचे प्रकाश मानकर, अभिजीत, दिलीप सान वाडिकर, अश्विनी पलिन्द्र, कलावती घारपुरे, गीता भोस्कर, उमा वाटकर ने कथा में शिरकत की। यजमान मंडली ने श्री कृष्ण गोपाल गोशाला का भ्रमण कर गोशाला की प्रबंधन कार्यप्रणाली का अध्ययन किया। यजमान मंडली में आए महिला-पुरुषों का गोमाता को पूर्ण समर्पित गोपाल गोस्वामी ने गौ अर्क देकर सम्मानित किया। गोशाला की कार्यप्रणाली एवं स्वच्छता से प्रभावित नागपुर से पधारे सुनील घारपुरे ने कहा कि गोशाला का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर गोशाला सचिव प्रेम शर्मा, लक्ष्मण दास सलूजा, रमेश गोयल, प्रवीन कुमार, सुरेंद्र साकरा, सतपाल जैन, नरेश रोड, राजू, रोशन पिचौलिया उपस्थित रहे।