पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तहसीलदार, पटवारी दो दिन पहले सूचना देकर मंडी में ही किसानों को जरूरी कागजात करवाएं मुहैया

तहसीलदार, पटवारी दो दिन पहले सूचना देकर मंडी में ही किसानों को जरूरी कागजात करवाएं मुहैया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय किसान सभा ने जुई मंडी का दौरा कर किसानों की समस्याओं पर विचार किया। पदाधिकारियों ने बताया कि किसानों की सरसों खरीद के लिए दो-दो गावों की सरसों खरीदी जानी थी। अनाज मंडी में तुलाई व लेबर कम होने के कारण किसानों को दो -तीन दिनों तक मंडी में रहना पड़ रहा है।

इसके साथ ही जो किसान किराए पर वाहन लेकर मंडी में पहुंचे थे उन्हें भी सरसों की ढेरी लगाने की जगह न मिलने पर मंडी में रुकना पड़ रहा है। अखिल भारतीय किसान सभा पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी खरीद मुसीबत बनी हुई है। जिस दिन जिस गांव की खरीद होती है उसी दिन उसी गांव का पटवारी आता है। खरीद संबंधी पेपर तैयार करवाने में दोपहर तक का समय लग जाता है जिससे आधे किसानों की खरीद ही नहीं हो पाती। इसलिए पटवारी का शेड्यूल खरीद से पहले का तैयार किया जाए।

इस अवसर पर छोटूराम पूनिया, भूपसिंह लांबा, दलीप लांबा, नरेश रापडिय़ा, रमेश जांगड़ा व मीर सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...