हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान से नवाजे गए शिक्षक दलीप सिंह
भिवानी | जुई के जेबीटी दलीप सिंह को शिक्षा के प्रति समर्पण एवं उल्लेखनीय सृजनात्मक कार्य के लिए हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम जलियांवाला बाग की घटना के 99 वर्ष पूरे होने पर किया गया। रोहतक के स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में आर्य समाज व युवा निर्माण अभियान के संयुक्त तत्वावधान में हुए शिक्षक सम्मान समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में मुख्यातिथि हरियाणा के सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे, जबकि अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने की। विशेष अतिथि के रूप में अमेरिका निवासी विशाल मलिक ने शिरकत की।