जुई | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं में परचम लहराने के बाद 10सवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसलवास दुबिया के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा दिखाते हुए बेहतर परिणाम दिया। स्कूल के 21 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। 77 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 111 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक, 111 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। छात्र आनंद व विनती ने 97.2 प्रतिशत अंक, कोमल नेे 95.4 प्रेमलता ने 95.2 प्रतिशत, रीना 94.2 प्रतिशत तन्नू ने 94 प्रतिशत, पूजा ने 94 प्रतिशत सुजाता ने 93. 8 प्रतिशत, एकता ने 93.8 प्रतिशत, निशा कुमारी 93.2 प्रतिशत, अंजली ने 93.2 प्रतिशत, मनीषा ने 93 प्रतिशत, मोनिका कुमारी ने 92.2 प्रतिशत, हरेंद्र ने 91.6 प्रतिशत, विशाल ने 91 प्रतिशत, प्रीति ने 91 प्रतिशत, प्रिया ने 90.6 प्रतिशत, सन्नी ने 90.4 प्रतिशत, अंजली ने 90.4 प्रतिशत, पूजा ने 90.2 प्रतिशत, रिंकू ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।