भास्कर न्यूज | जुई/ कैरू
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल संकाय में जुई की पूजा जांगड़ा ने 479 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। पूजा ने बताया कि उसने बिना किसी ट्यूशन यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी माता सुमन गृहणी व पिता पवन कुमार लकड़ी के मिस्त्री है। पूजा कृषि वैज्ञानिक बनना चाहती है। पूजा सरस्वती विद्या विहार सी.से. स्कूल आसलवास दुबिया की छात्रा है।
उधर, कैरू के भारतीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा पिंकी जांगड़ा ने कला संकाय में 479 अंक प्राप्त करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्राचार्य सुनील शर्मा व डायरेक्टर वेदपाल श्योराण ने बताया कि छात्रा संध्या ने 462, किरण ने 451, मीना ने 450, मनीषा ने 449, मंजीता ने 448, मंजू ने 436, मिंकल ने 426, देवेंद्र ने 422, जया शर्मा ने 415, मनीषा ने 414, सविता ने 407 अंक प्राप्त किए हैं।