सरस्वती स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
जुई | हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में सरस्वती विद्या विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसलवास दुबिया के विद्यार्थियों ने परचम लहराया। स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक, 33 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 82 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक, 111 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। प्राचार्या सोनल यादव व स्कूल प्रबंधक राजबीर सिंह ने अगले वर्ष बोर्ड परीक्षा में बैठने वाले विद्यार्थियों को भी इन बच्चों की तरह ही मेहनत करने का संदेश देते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।