सरसों की खरीद शुरू होने तक जारी रहेगा धरना: आर्य
ढिगावा मंडी | सरसों की खरीद शुरू न होने तक भाकियू ढिगावा, जुई और ताेशाम मंडी में धरना प्रदर्शन जारी रखेगा। ढिगावा अनाज मंडी में भाकियू के बैनर तले पंचायत ने धरना शुरू किया। पंचायत में लोहारू तहसीलदार के आश्वासन पर मंडी में काम बंद, गेट बंद नहीं करने पर सहमती बनी। वहीं भाकियू ने खरीद नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
यह बात ढिगावा अनाज मंडी में आयोजित किसान पंचायत में भाकियू के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य ने कही। उन्होंने बताया कि जिले की ढिगावा जुई, तोशाम और बवानीखेडा मंडी के साथ सौतेला व्यवहार किया गया है। इनके हजारों किसान सरकारी खरीद में भाग लेने से वंचित रहे है। किसानों के तीन घंटे के प्रदर्शन के बाद लोहारू तहसीलदार कनभ लाकडा ने किसानों की समस्याओं के बारे में बताया। किसान नेता मेवा सिंह के नेतृत्व में मांगों का ज्ञापन तहसीलदार कनभ लाकडा को सौंपा गया। इस अवसर पर मंदरूप सेहर, आजाद सिंह, अजय, राजपाल जाखड, कमल सिंह, जयवीर गौरा, सुरेन्द्र बास, संदीप, जयसिंह, उमेद अादि उपस्थित थे। लोहारू तहसीलदार कनभ लाकड़ा ने किसानों की समस्याओं को सुना। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों का ज्ञापन उच्चाधिकारयों को भेज दिया जाएगा। उच्चाधिकारयों के आदेशानुसार ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।