सरसों खरीद दोबारा शुरू करने के लिए दिया संाकेतिक धरना
भारतीय किसान यूनियन जुई के पदाधिकारियों ने जुई अनाजमंडी में सरसों की खरीद को लेकर सांकेतिक धरना दिया। सूरत सिंह पहलवान की अगुवाई में किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों ने प्रशासन से मांग करते हुए बताया कि सरसों की खरीद बंद करना सरकार का तानाशाही रवैया है। भाकियू हल्का प्रधान भूपसिंह आर्य व जुई प्रधान सूरतसिंह पहलवान ने बताया कि किसानों को सरकार ने धोखे में रखा है। जुई क्षेत्र के तेरह गांवों के किसानों का एक दाना भी नही खरीदा गया है। ऐसे में उन किसानों का क्या दोष है जिनका शेडयूल में नंबर ही नहीं आया।किसानों के सामने धरना प्रदर्शन के अलावा कोई चारा नहीं है।