पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्यावरण में हो रहे बदलाव के प्रति सजगता सबकी जिम्मेदारीः मलिक

पर्यावरण में हो रहे बदलाव के प्रति सजगता सबकी जिम्मेदारीः मलिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुई कलां स्थित एसएल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को स्वच्छ पर्यावरण स्वस्थ संसार विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल संचालक सीपी मलिक, डायरेक्टर ओमप्रकाश कालीरमण, प्राचार्य अतुल जग्गा और उप प्राचार्या कमला आहुजा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया।

इस दाैरान बच्चों ने पर्यावरण, जल संकट, प्रदूषण और उसके परिणाम विषय पर पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता में बच्चों की मदद करने के लिए अभिभावकों ने भी उनका साथ दिया। स्कूल संचालक सीपी मलिक ने बताया कि आज पर्यावरण के प्रति ना तो सरकार गंभीर है और ना ही आम जनमानस। हर इंसान को अपने आसपास ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाली जेनरेशन को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर स्कूल के विजेता बच्चों और माताओं को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...