पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ी 49 पेटी देसी शराब

पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ी 49 पेटी देसी शराब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | पुलिस ने गश्त के दौरान स्काॅर्पियो गाड़ी में 49 पेटियां देसी शराब पकड़ी है। दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरुवार रात जुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गश्त पर थे। जब पुलिस ने सड़क से जा रही एक स्काॅर्पियो को रुकवाने का इशारा किया तो स्काॅर्पियो चालक ने गाड़ी को तेज भगा लिया। इस पर पुलिस को संदेह हुआ और स्काॅर्पियो को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 49 पेटी देसी शराब बरामद हुई। शामलो कलां के संदीप और गोसाईंखेड़ा निवासी रविंद्र के खिलाफ अवैध रूप से शराब रखने का मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...