पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज कैंपस की झाड़ियों में लगी आग

कॉलेज कैंपस की झाड़ियों में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | कस्बे के राजकीय काॅलेज कैंपस में की झाड़ियों में शनिवार को आग लग गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुरेंद्र व तहसीलदार शिवकुमार मौके पर पहुंचे। तहसीलदार शिव कुमार सैनी ने कहा कि किसानों की फसल पकी हुई है और एक चिंगारी किसान के सपनों पर पानी फेर सकती हैै। इस मौैके पर सभी पटवारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वो गांवों में चौकीदार के माध्यम से मुनादी करवाए कि खेतों में काम करते हुए किसान बीड़ी सिगरेट का प्रयोग न करें और रीपर चालू करते समय अपने पास पानी का प्रबंध अवश्य करें।

खबरें और भी हैं...