पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दीपक लाठर पर बने फिल्म : डीसी

दीपक लाठर पर बने फिल्म : डीसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना |21वें राष्ट्र मंडल खेलों में भारोत्तोलन में कांस्य पदक विजेता दीपक लाठर की माता राजबाला व दीपक के छोटे भाई मनु लाठर को सोमवार को जुलाना पहुंचकर डीसी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में डीसी अमित खत्री ने कहा कि जिस प्रकार बबीता बहनों पर दंगल मूवी बनी है, उसी प्रकार जुलाना के दीपक लाठर की सफलता पर मूवी बन सकती है। अमित खत्री ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खाते में 66 पदक आए हैं। इनमें से हरियाणा के खिलाड़ियों ने 22 पदक अपने नाम किए हैं। इस मौके पर गुरदास मिस्त्री, सलील मेहता, रामलाल सिंगला, सतीश कुमार, जगदीश लाठर, नीरज शर्मा,जयदेव शर्मा, नपा के पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार, विवेक, जगदीश, जयबीर सिंधु, डाॅ. सोनिया, राजू परूथी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...