मार्केट कमेटी चेयरमैन और सचिव ने किया खरीद केंद्रों का निरीक्षण
जुलाना | अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक तेज होने के कारण मंडी गेहूं से अटी पड़ी हैं वहीं जुलाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन विष्णु शर्मा और सचिव दीपक लोहचब ने फतेहगढ़ और शामलो कलां के खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया।
विष्णु शर्मा ने कहा कि किसानों का दाना दाना खरीदा जाएगा। सरकार किसान को हर सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है। मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए बिजली और पानी के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस अवसर पर अनिल शर्मा, आनंद, धर्मबीर, प्रमोद सहित कई मार्केट कमेटी के कर्मचारी मौजूद रहे।