जुलाना | एसजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जुलाना का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल के 10वीं कक्षा में कुल 36 विद्यार्थी थे जिनमें 30 बच्चों ने मेरिट हासिल की है। पलक ने 94 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर तनु रही जिसने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया। तीसरा स्थान 90 प्रतिशत अंक लेकर ईशा ने प्राप्त किया। स्कूल का 100 प्रतिशत परीक्षा रहने पर संस्था के डायरेक्टर बलवान सिंह मलिक व प्राचार्य राजकला ने उसका श्रेय स्कूल स्टाफ के सही मार्गदर्शन करने व छात्रों की मेहनत को दिया। बलवान मलिक ने कहा कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा है। स्कूल के संस्कारों पर आधारित शिक्षा प्रदान की जाती है।