पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर जुलाना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में जिला युवा उपाध्यक्ष रोहित दलाल ने शिरकत की। पूर्व पीएम राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कांग्रेस नेता रोहित दलाल ने कहा कि देश की जनता व विशेषकर युवाओं के लिए राजीव गांधी हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहे हैं। उनके आदर्श, उच्च विचार, मिलनसार स्वभाव और दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत दुनिया में आईटी शक्ति बन पाया है।
राजीव गांधी आधुनिक युग के निर्माता एवं पंचायती राज के पालनहार थे। कांग्रेस पार्टी ने ही देश की रचना की जिससे देश विकास की पटरी पर रहा। इस अवसर पर उनके साथ मनजीत, छोटू लाठर, विनोद, कप्तान, नीरज, मोहित व संदीप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जुलाना में पूर्व पीएम की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित करते कांग्रेस नेता रोहित दलाल।