पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, एक के खिलाफ केस

पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, एक के खिलाफ केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | जुलाना क्षेत्र के एक गांव में करीब पांच वर्ष की बच्ची के साथ एक युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया है। पुलिस ने उसी के गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की का मेडिकल करवाया गया है। जुलाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के एक युवक ने उसकी पोती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया है लेकिन उसके द्वारा मौके पर पहुंचकर उसकी पोती से होने वाली घिनौनी घटना से बचा लिया है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किए जाने को लेकर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...