जुलाना. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बधाई देते स्कूल के डायरेक्टर।
जुलाना|गुरु द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल गतौली का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। 39 बच्चों में से 19 बच्चों ने मेरिट प्राप्त की। विज्ञान संकाय में आशु ने 458, सविता ने 427, भावना ने 407, मोनिका ने 406, आशीष ने 405, प्रतिभा ने 402, कला संकाय में प्रीति ने 450, पूजा ने 423, सौरभ ने 420, पूजा ने 414, प्रियंका ने 405 और प्रिया ने 403 अंक प्राप्त किए। डायरेक्टर राधेश्याम, प्राचार्य बीरेंद्र ढांडा तथा उप-प्राचार्य नवीन ने बच्चों को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।