पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा का जुलाना पहुंचने पर हुआ स्वागत

महिला कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा का जुलाना पहुंचने पर हुआ स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना | महिला कबड्डी खिलाड़ी दया शर्मा का जुलाना पहुंचने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने स्वागत किया। हाल ही में मलेशिया में हुई पहली एशियन कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें भारत की महिला कबड्डी टीम ने हिस्सा लिया था। इसमें भारत ने नेपाल को 12 अंकों से हराकर जीत का सिलसिला शुरू किया था। वहीं थाईलैंड को 20 अंकों से हराया और इंडोनेशिया को 14 अंको से हराकर भारत की टीम ने फाइनल में पहुंची थी।

फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से हुआ था। इस मुकाबले में भारत ने 20 अंकों से हराकर सीरीज पर कब्जा किया। भारत की टीम में दया शर्मा का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उनकी इसी सफलता पर मंगलवार को कस्बे में जुलूस निकाला गया। इस मौके पर दया शर्मा की मां कृष्णा देवी, जोगिंद्र शर्मा, हवा सिंह नंबरदार, राजमल लाठर, कपूर सिंह लाठर, आनंद लाठर, राजेंद्र नंबरदार, भाजपा नेता सतीश सांगवान, जयभगवान, सतपाल, राजेंद्र लाठर, रोहताश सिंह, भूल शर्मा, जोगिंद्र लाठर मौजूद रहे। इस मौके पर जुलाना की लोकल पंचायत ने उन्हें 21 हजार रुपए देकर सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...