पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जुलाना में पेयजल किल्लत पर महिलाओं ने जताया रोष

जुलाना में पेयजल किल्लत पर महिलाओं ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुलाना. जलापूर्ति विभाग में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती महिलाएं।

भास्कर न्यूज| जुलाना

पेयजल किल्लत पर गुरुवार को कस्बे के वार्ड 12 की महिलाओं ने जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि पिछले तीन वर्षों से उनके वार्ड में पानी का संकट गहराया हुआ है। छोटे अधिकारी से बड़े अधिकारी तक पेयजल समस्या को हल करने की गुहार लगाई। लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया।

वार्ड 12 के मेघनाथ, राजेंद्र, सुरेंद्र, सुनीता, रानी, मीना, सुनेहरी का कहना है कि पेयजल की किल्लत होने पर उन्हें भटकना पड़ रहा है। जुलाना मंडी से या खेतों से उन्हें पानी लाना पड़ रहा है। उनका वार्ड रेलवे लाइन पार है। पिछले तीन वर्षों से उन्हें पेयजल संकट झेलना पड़ रहा है। पेयजल की किल्लत की शिकायत सीएम विंडो में भी की गई। अधिकारियों को भी इससे अवगत करवाया मगर पानी वार्ड में नहीं पहुंचा। कर्मचारियों की लापरवाही एवं रेलवे लाइन पार उनका वार्ड होने के कारण उन्हें इन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह जलघर को ताला जड़ देंगे।

रेलवे लाइन के नीचे से रेलवे का काम चल रहा है दूसरी साइड से पाइप दबाकर लाइन को चालू किया गया है जैसे ही बिजली आएगी पानी छोड़ दिया जाएगा।\\\' विकास राठी, जेई जनस्वास्थ्य विभाग जुलाना।

खबरें और भी हैं...