भारतीय कबड्डी संघ चार राज्यों में करवाएगा कबड्डी सुपर लीग
जुलाना | भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार को भारतीय कबड्डी संघ ने पहले चरण में उत्तरप्रदेश और बिहार में कबड्डी सुपर लीग को संपन्न करवा लिया है। अब दूसरे चरण में चार राज्य तमिलनाडु, पांडिचेरी, तेलंगाना और आंध्रप्रदेश में ओपन (महिला/पुरुष) कबड्डी सुपर लीग जून में शुरू करवाई जाएगी और यह लीग 15 जुलाई तक चलेगी। दोनों चरणों में कबड्डी सुपर लीग को संपन्न करवाने के बाद भारत में महिला कबड्डी विश्वकप का आयोजन भारतीय कबड्डी संघ के तत्वावधान में किया जाएगा।