‘नई पेंशन योजना सरकार के साथ धोखा’
जुलाना | 2006 के बाद लगे कर्मचारियों से साथ प्रदेश सरकारें धोखा कर रही है और उन्हें नई पेंशन योजना के अधीन लाया गया है। सरकार को चाहिए ऐसे सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नीति के तहत लाया जाए ताकि कर्मचारी वृद्ध अवस्था में अपना जीवन अच्छे ढंग से व्यतीत कर सके। यह बात पेंशन बहाली संघर्ष समिति के इकाई प्रधान सिकंदर सांगवान ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कही। इसी मौके पर पेंशन बहाली संघर्ष इकाई की कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सिकंदर सांगवान को इकाई प्रधान बनाया गया है। इस मौके पर उनके साथ वीरेंद्र गोयत, अजय महेंदिया, राजेश ढिल्लो, जोगिंद्र, सुखविंद्र, मनोज, विजेंद्र, मनजीत, रामपाल, पवन सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।