जुलवानिया। स्थानीय थाना प्रांगण में थाना प्रभारी ने रमजान माह में नगर में शांति बनाए रखने के लिए शांति समिति की बैठक की। बैठक में थाना प्रभारी ने समिति सदस्यों को रमजान माह में नगर सहित क्षेत्रभर में शांति बनाए रखने की सलाह दी। साथ ही कहा सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से धर्म व समाज के संबंध में टीका टिप्पणी न करें। ऐसा करने से लोगों की भावनाएं आहत होती है। उन्होंने नगर की अन्य समस्याओं पर भी समिति सदस्यों से चर्चा कर निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुस्लिम समाज के हाजी निजाम खान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष नासिर खान, दीपक शर्मा, ओंकार सालवे, एसआई रणजीत सहित अन्य नगरवासी मौजूद थे।
शांति समिति की बैठक में चर्चा करते थाना प्रभारी संतोष सिसोदिया।