नहीं बने पानी के हौज, पानी के लिए भटक रहे मवेशी
जुलवानिया | नगर में मवेशियों को पानी पीने के लिए पानी के हौज नहीं बने हैं। इससे गर्मी में नगर में मवेशी पानी पीने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। लोगों ने नगर के सार्वजनिक स्थानों पर मवेशियों के लिए पानी के हौज बनाने की मांग की है। ताकि मवेशियों को प्यास बुझाने के लिए आसानी ने पानी मिल सके। वर्तमान में नगर में कहीं भी मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं है। इससे मवेशी बाजार में पानी के लिए भटक रहे हैं।