मलमास शुरू, अब एक माह तक नहीं होंगी शादियां
जुलवानिया | मलमास शुरू होने से अब एक माह तक शादियों का योग नहीं रहेगा। पंडित अजय शर्मा ने बताया बुधवार से मलमास शुरू हो गया है। जो 13 जून तक रहेगा। इसके बाद ही शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। उन्होंने बताया इस बार दो ज्येष्ठ माह होंगे और ये योग तीन साल में अधिक मास की स्थिति बनती है। पंडित शर्मा ने बताया मलमास शुक्ल पक्ष से शुरू होकर कृष्ण पक्ष में समाप्त होगा। दो ज्येष्ठ वाला अधिक मास 10 साल बाद आया है। इससे पहले यही स्थिति 2007 में बनी थी। साथ ही मुस्लिम समाज के सदर रशीद खान ने बताया रमजान माह 17 मई से शुरू होगा। पवित्र रमजान माह में समाजजन अल्लाह की इबादत करेंगे। भीषण गर्मी में रोजा रखेंगे।