जुलवानिया | नगर में विविकं के माध्यम से शनिवार प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाय बंद रहेगी। विविकं के केएम नंदवाल ने बताया लाइन में सुधार कार्य व डीपियां में सुधार कार्य किया जाना है। इसके तलते पांच घंटे बिजली सप्लाय बंद रहेगी। जरूरत पड़ने पर समय घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।