पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरपंच ने 21 कुपोषित बच्चों को लिया गोद

सरपंच ने 21 कुपोषित बच्चों को लिया गोद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | जुलवानिया

नगर की ग्राम पंचायत में ग्राम सभा का आयोजन हुआ। इसमें नोडल अधिकारी कामनी सोनाने रही। कार्यक्रम में ग्राम पंचायता सरपंच मदन बघेल ने 21 कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया। साथ ही इनके पालकों को 6 माह का राशन भेंट किया गया। इसमें चावल, दाल सहित अन्य वस्तुएं दी गई। ताकि बच्चों को सुपोषित किया जा सके। कार्यक्रम में उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को कुपोषण की जानकारी देकर बच्चों को सुपोषित करने के उपाय बताए।

इसमें बताया कि बच्चों को भोजन के साथ नियमित दूध, दलिया, फल, जूस सहित हरी सब्जियां भी खिलानी चाहिए। जो बच्चे 6माह से कम उम्र के हैं उन्हें केवल मां का दूध ही दिया जाना चाहिए। एक साल से बड़े बच्चों को पोषण आहार देना चाहिए। इससे उनका शारीरिक व मानसिक विकास पूरी तरह से हो पाता है।

साथ ही इन्हें नियमित आंगनवाड़ी भेजने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि यहां इन बच्चों का नियमित रूप से वजन कर इनके ग्रोथ की जानकारी मिल सके। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्र पर भी बच्चों को पोषण आहार दिया जाएगा। इससे बच्चों को जल्द ही सुपोषित किया जा सकता है।

ग्रामसभा में सचिव ने पंचायत ओडीएफ होने की दी जानकारी, अन्य विकास कार्यों पर हुई चर्चा, बनाए प्रस्ताव

ग्राम पंचायत की ग्रामसभा में उपस्थित पदाधिकारी व ग्रामीणजन।

पंचायत को ओडीएफ किया घोषित

ग्राम पंचायत सचिव छोगालाल डाबर ने बताया ग्राम पंचायत को 300शौचालय बनाने का लक्ष्य मिला था। इनका शतप्रतिशत निर्माण किया जा चुका है। पंचायत ओडीएफ भी घोषित हो गई है इसका प्रमाण पत्र पंचायत को मिल गया है। जो कि पंचायत के लिए बड़ी उपलब्धी है। साथ ही ग्रामसभा में पंचायत की अन्य समस्याओं पर चर्चा कर इनके जल्द निराकरण के लिए रूपरेखा तैयार की गई। इसमें नगर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण, मोहल्लों व गलियों की सड़कों को दुरुस्त करना, सभी स्ट्रीट लाइट चालू करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर इनके काम के लिए सहमति जताई गई। इस दौरान रोजगार सहायक जितेंद्र कौशल, अमरसिंह बड़ोले, बसंत यादव, गजेंद्र गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण व महिलाएं मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...