दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट का मामला दर्ज
जुरहरा| भण्डारा में दो पक्षों के मध्य आपस में चल रही पुरानी रंजिश को लेकर मंगलवार की देर शाम एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान नगदी सहित एक बाइक को छीन ले जाने का आरोप लगाकर बुधवार को पीड़ित पक्ष ने थाना में मामला दर्ज कराया है। सद्दाम पुत्र रशीदा ने बताया कि गांव के जाकर पुत्र फजरू पक्ष के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है, इस रंजिश के चलते पूर्व में भी कई बार दोनों पक्षों का आपस में झगड़ा हो चुका है। मंगलवार की शाम वह परिजनों के साथ जाकर पक्ष के लोगों को पाबंद कराने के लिए जुरहरा थाने आया था इस दौरान इल्ला, विलाल, जाकर सहित 22 नामजद तथा 5-6 अन्य ने साथ मारपीट कर 10 हजार रुपए, दो मोबाइल तथा एक बाइक छीन ली।