पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिखों की महापंचायत आज सहसन में

सिखों की महापंचायत आज सहसन में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुरहरा | गत मंगलवार की रात गांव सहसन के गुरुद्वारा में असामाजिक तत्वों द्वारा सेवादार एवं उनकी प|ी के साथ की गई मारपीट की घटना में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने को लेकर शनिवार को सिख समाज की महापंचायत सहसन में बुलाई गई है वहीं सिख समाज द्वारा शुक्रवार को एसडीएम पहाड़ी को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें महापंचायत से अवगत कराते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई है।

सिख समाज द्वारा एसडीएम रघुनाथ खटीक पहाड़ी को सौंपे गये ज्ञापन में बताया गया है कि घटना के तीसरे दिन भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे समाज में रोष व्याप्त है। शनिवार को समाज की महापंचायत बुलाई गई है साथ ही बताया गया है कि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सांप्रदायिक हालात बिगड़ सकते हैं। वहीं थानाधिकारी जुरहरा होशियारसिंह पंवार ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। गुरुद्वारे के सेवादार एवं समाज के लोगों द्वारा पुलिस को बताए गये लोगों से भी पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की है।

खबरें और भी हैं...