आग से दो लाख रुपए सहित सामान जला
थाना क्षेत्र के गांव गावंडी में सोमवार की अलसुबह परचून की एक बंद दुकान में आग लगी गई। आगजनी का कारण शाॅट सर्किट होना बताया गया है। इस आगजनी में दुकान में रखी दो लाख रुपये की नगदी सहित अन्य सामान जल गया। मौके पर पहुंची जुरहरा थाना पुलिस तथा हल्का पटवारी ने मौके का निरीक्षण किया है।
दुकान मालिक नसरूद्दीन पुत्र जवान खां निवासी गावडी ने बताया कि गांव में उसने एक परचून की दुकान खोल रखी है। रविवार की रात को वह प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान को बंद करके गया था कि सोमवार की सुबह करीब 5 बजे ग्रामीणों ने उसकी बंद दुकान से धुआं निकलता देखकर उसे आगजनी की सूचना दी तब दुकान को खोलकर देखा और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में दुकान के काउंटर के गले में रखे दो लाख रुपये नगद, 80हजार का परचून का सामान, लकड़ी का काउंटर, उधारी का रजिस्टर, बाइक के कागजात, एक बैंक पासबुक, एक कम्प्यूटर कांटा जल गया तथा दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गई। नसरूद्दीन ने बताया कि दुकान में शाॅट सर्किट से आग लगी है।
जुरहरा. जला हुआ लकडी का काउंटर।