जुरहरा गुरुद्वारे में लूट, सेवादार की पत्नी से छीन ले गए कुंडल
मंगलवार की रात सहसन गांव के गुरुद्वारे में हथियारबंद 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिसर में सो रहे सेवादार इंद्रजीत सिंह को हथियारों का भय दिखाकर गुरुद्वारे की चाबी मांगी, नहीं देने पर उसके तथा उसकी प|ी के साथ मारपीट कर एक कान से कुण्डल छीन लिया। शोर से पड़ोसियों के जाग जाने पर बदमाश मौके से फरार हो गए।
कामां सीओ ने मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सहसन के कलगीधर गुरुद्वारा सिंह सभा के सेवादार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात को वह, प|ी तथा बच्चों के साथ गुरुद्वारा परिसर में सो रहे था। रात करीब एक बजे 7-8 हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों का भय दिखाया तथा गुरुद्वारे की चाबी मांगने लगे। जब चाबी नहीं दी तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की तथा उसकी प|ी अमनदीप कौर के कान से एक सोने का कुण्डल छीन लिया। बदमाश उन्हें रस्सी से भी बांधने लगे, उनके शोर मचाने पर पड़ोसी जाग गए। जिनको आता देख बदमाश मौके से भाग गए तथा रस्सी को भी छोड़ गए। बुधवार की सुबह सिख समुदाय के महिला एवं पुरुष गुरुद्वारे में जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करने लगे। कामां सीओ रायसिंह बैनीवाल ने बताया कि गुरुद्वारे के ग्रंथी ने रिपोर्ट दी है।
बैठक में मौजूद सिख समाज के लोग।
इधर, श्मशान में अरदास को लेकर झगड़ा, गुरुद्वारा प्रधान ने कराई रिपोर्ट
भरतपुर। काली की बगीची श्मशान में अंत्येष्टि के दौरान अरदास करने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े में गुरुद्वारा प्रधान के साथ मारपीट कर दी गई। इस पर गुरुद्वारा प्रधान ने अटलबंध थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। झगड़ा नत्था सिंह दरबार गुरुद्वारा व गुरूनानक दरबार मोरी चार बाग की ओर से अरदास करने को लेकर हुआ। संत बाबा नत्थासिंह दरवार चौदह महादेव गली गुरुद्वारा के प्रधान दिलीप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मोरी चार बाग के पास उसके नाना फत्तन सिंह का निधन हो गया था। उनकी शवयात्रा बुधवार सुबह ले जाने की तैयारी चल रही थी, तभी बाबू सिंह व उनके पुत्र जोगेंद्र सिंह उर्फ धारा, उनकी प|ी माया कौर व उसके भतीजे ने नाना की शव यात्रा ले जाने से रोका। उन्होंने कहा हम गुरुद्वारे की तरफ से अरदास करेंगे। इस पर बाबू सिंह व प|ी माया कौर व उनके पुत्रों ने दिलीप सिंह से मारपीट की व उप ग्रंथी जगदीश सिंह जग्गी के साथ झगड़ा किया।