पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बमनवाड़ी में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त

बमनवाड़ी में 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने कामां सीओ के नेतृत्व में गांव बमनवाडी में सलीम डेयरी पर कार्रवाई करते हुए करीब 420 किलो मिलावटी पनीर को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान जैवंत थाना पुन्हाना निवासी मुबारक को भी हिरासत में लिया है। कामां सीओ रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि गांव बमनवाडी में सलीम दूध डेयरी पर मिलावटी पनीर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिसमें 420 किलो मिलावटी पनीर जब्त कर, वहां काम करने वाले मुबारक पुत्र जुम्मल निवासी जैवंत थाना पुन्हाना को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला है कि इस पनीर को दिल्ली, गुडगांव सहित अन्य शहरों में अधिक कीमत पर सप्लाई किया जाता है। जिसके बनाने में हल्की क्वालिटी का दूध पाउडर, ईजी तथा रिफाइंड काम में लिया जाता है। जब्त किए पनीर के संबंध में फूड इंस्पेक्टर को सूचना दे दी गई है। सीओ ने बताया पिछले काफी समय से क्षेत्र में नकली घी, मावा व पनीर बनाए जाने की शिकायत मिल रही थी इसी के आधार पर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया जब्त किए पनीर को जांच के लिए लैब में भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया दुकान मालिक जिस जगह पनीर बेचता था उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी एवं जब्त पनीर।

खबरें और भी हैं...