जुरहरा। गांव नगला इसवारी सिंह से बुधवार की देर शाम एक नाबालिग लड़की का अपहरण हो गया। इस संबंध में पीड़ित के पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया की बुधवार कि शाम उसकी नाबालिग पुत्री अपनी सहेली के साथ गांव के नजदीक नहर पर ईंधन लेने गई थी। जहां एक हरियाणा नंबर की पल्सर बाइक पर सवार होकर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया। घटना के संबंध में उसकी सहेली ने घर आकर परिजनों को बताया, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।