पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिख समाज ने की पंचायत, मारपीट के आरोपियों को पकड़ने की मांग

सिख समाज ने की पंचायत, मारपीट के आरोपियों को पकड़ने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जुरहरा, पुलिस प्रशासन से वार्ता करते सिख समाज के लोग।

भास्कर संवाददाता|जुरहरा

सहसन गुरूद्वारा के सेवादार के साथ 6 दिन पूर्व बदमाशों द्वारा की गई मारपीट के मामले का खुलासा नहीं होने से नाराज सिख समाज द्वारा गुरूद्वारा में किए गए अखंड पाठ का सोमवार को समापन हो गया। इस मौके पर समाज ने पंचायत कर पुलिस से वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग रखी। जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा सिख समाज को 7 से 10 दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पंचायत में स्थानीय सिख समाज के अलावा अन्य गांवों के सिख समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया। पंचायत में अधिकतर वक्ताओं ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को नकारा बताते हुए कहा कि वारदात के संबंध में पुलिस को सारी जानकारी देने के बाद भी पुलिस वारदात का खुलासा नहीं कर पाई है। पंचायत के बाद समाज के लोगों ने मौके पर मौजूद थानाधिकारी पहाड़ी रमेश तंवर तथा जुरहरा थानाधिकारी होशियार सिंह के साथ वार्ता कर वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है। वारदात के समय इस क्षेत्र में रहे मोबाइलों की काल डिटेल निकलवाई जा रही है। अधिकारियों ने समाज को 7 से 10 दिन में वारदात को खोलने का आश्वासन दिया है। पंचायत के दौरान दर्शन सिंह, सुंदर सिंह खालसा, बलकार सिंह, हरवंश सिंह गढ़ तेस्की, महेन्द्र कौर, गुरूनाम सिंह सहित 500 लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...