सांसद डाॅ. शर्मा ने सुने अभाव-अभियाेग
जोतायां| अजमेर सांसद डॉ. रघु शर्मा ने टांटोटी, केबानिया, कल्याणपुरा, चान्दमा, गोयला आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के अभाव सुने। ग्रामीणों ने क्षेत्र की पेयजल, बिजली, सडकों आदि परेशानियों से अवगत कराया। डॉ. शर्मा ने सभी समस्याओं के जल्द निराकरण का भरोसा दिलाया। ग्रामीणों से रूबरू होते हुए रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के नेता विकास की बात करते है, परन्तु गिनाने के नाम पर उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि भाजपा कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत कार्य अभी तक पूरे नहीं कर पाई है। टांटोटी में निर्माणाधीन आईटीआई का कार्य अभी तक अपूर्ण है। इस अवसर पर राजेन्द्र भट्ट, नरेशसिंह राठौड, पप्पूलाल, कैलाशचंद, नौरतमल, लादूराम, महेंद्रसिंह, बसंत कीर आादि मौजूद थेे।