पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशान हुए किसान

कर्मचारियों की हड़ताल के कारण परेशान हुए किसान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालमुखी | जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों के सोमवार को हड़ताल पर रहने के कारण किसान परेशान होते रहे। उपभोक्ता भंडार से राशन नहीं मिल सका। वहीं गेहूं खरीदी नहीं होने के कारण विभिन्न गांवों से आए दो दर्जन वाहन चालक और किसान गर्मी में परेशान होते रहे। गेहूं उपज बेचने के बाद रुपए लेने 15 किमी दूर रजूर से आए त्रिलोक यादव, चना उपज की राशि लेने आए भैरूखेड़ा के देवेंद्र, केसीसी ऋण जमा करने आए दियानतपुर के परशुराम यादव, गेहूं की जमा राशि निकालने आए डोंगरगांव के प्रकाश बारेला सहित अन्य लोग बैंक पर ताला लगा होने के कारण परेशान होते रहे। मातपुर, अमोदा, बेनीपुर, डोंगरगांव, बोराड़ीमाल, दियानतपुरा, राजपुरा, जिलवानिया सहित कई गांवों से उपज लेकर आए किसान शाम तक इंतजार करने के बाद घर लौट गए।

खबरें और भी हैं...