पुलिस में चयन होने पर अजय का अभिनंदन किया
पुलिस में चयन होने पर अजय का अभिनंदन किया
कालमुखी | गांव के सामान्य किसान परिवार के बेटे अजय पिता राजेंद्र वासावाल का समाजसेवियों सहित गणमान्यजन ने अभिनंदन किया। इंदौर जिले से चयनित होने के बाद अब वे ट्रेनिंग पर जाएंगे। गांव से पहली बार कोई पुलिस में भर्ती हुआ है। गांव के मुकेश फूलचंद सेना में रहकर देश सेवा कर रहे हैं। अभिनंदन के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मानसिंह पटेल, सुभाष गुप्ता, पंकज गुप्ता, पशु चिकित्सा क्षेत्रीय अधिकारी विमल सोनी, चंद्रप्रकाश पंवार सहित कई गणमान्यजन ने अजय को तिलक लगाकर श्रीफल भेंट किया।