पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चार महीने पहले बन गई सड़क, प्रभारी मंत्री आज करेंगे लोकार्पण

चार महीने पहले बन गई सड़क, प्रभारी मंत्री आज करेंगे लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीड़ | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत दिनकरपुरा से बोरखे़ड़ा पुनर्वास तक करीब 8 किमी सड़क का निर्माण किया गया है। यह सड़क चार माह पहले ही बन चुकी है। इसका लोकार्पण गुरुवार को जिले के प्रभारी मंत्री पारस जैन, सांसद नंदकुमार सिंह चौहान तथा विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर करेंगे। यह सड़क बनने से ग्रामीणों को काफी राहत मिली है। इसका उपयोग हनुवंतिया जाने वाले पर्यटक भी करते हैं। इस सड़क के साथ ही आईटीआई से भगवानपुरा जाने के लिए 800 मीटर सड़क बनाई गई है।

टीआई कुशवाह को दी विदाई

कालमुखी |
धनगांव टीआई वीरेश कुशवाह का तबादला शिवपुरी हो गया है। स्टाफ ने उन्हें मंगलवार को समारोहपूर्वक विदाई दी। कार्यक्रम में समाजसेवी भैयालाल पटेल, सरपंच रमेश पटेल, बैडिय़ा सरपंच दिनेश बोराड़िया, सुभाष गुप्ता सहित सुलगांव, नेतनगांव, अत्तर, चिचगोहन, भैरूखे़ड़ा, निमाड़खेड़ी के वरिष्ठजनों ने कुशवाह की सक्रियता व कार्यशैली की प्रशंसा की। कुशवाह के स्थान पर ब्रजेंद्र सिंह चौहान को पदस्थ किया गया है।

खबरें और भी हैं...