शबद कीर्तन गायन में सिख हैरिटेज स्कूल प्रथम
नहर पुल भामड़ी में प्रबंधक कमेटी और समूह संगत के सहयोग से खालसा पंथ साजना दिवस मनाया गया। इसमें श्री सुखमणि साहिब के पाठ का भोग डालकर अरदास की गई। गुरशरन सिंह झबाल ढाडी जत्थे ने संगत को गुरु के इतिहास से जोड़ा। उपरांत विद्यार्थियों के भाषण, गीत और कविता और दस्तारबंदी प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शबद कीर्तन गायन में सिख हैरिटेज स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान, कविश्री में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहादुरपुर रजोआ के बच्चों ने प्रथम स्थान और कविता प्रतियोगिता में आदर्श विद्या मंदिर हाई स्कूल कादियां के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर बाबा नरिन्द्र सिंह, बचन सिंह सरपंच, हरनेक सिंह सरपंच, लेक्चरर दिलबाग सिंह बसरावां, पाशी, मठू, डॉक्टर नीटा, कैप्टन सिंह, अमरजीत सिंह धालीवाल, डॉ. धर्मसोत, सुखा सिंह, बाबा साहिब सिंह, निशान सिंह, दलीप सिंह, कुनण सिंह, मलकीत सिंह, जसपाल सिंह सरपंच, गुरपाल सिंह खालसा, डॉ. गुरवंत सिंह, नीटा, सतनाम सिंह भामड़ी, मेहर सिंह भामड़ी, हैप्पी बाजवा, रछपाल सिंह, सुनील सिंह, हरप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, व अन्य मौजूद थे। इसके बाद कबड्डी और गतके मुकाबले करवाए गए।
भामड़ी में मनाया खालसा साजना दिवस, बच्चों, बड़ों और बुढ़ों के खेल मुकाबले करवाए
विभिन्न मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित करते प्रबंधक।
विजेता किए सम्मानित
गतके के मुकाबले में सिख हैरिटेज स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रथम और भंबोई गांव की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी मैच के 30 किलो वर्ग में भामड़ी की टीम ने प्रथम स्थान, 60 किलो वर्ग में तुगलवाल की टीम ने प्रथम स्थान और बुजुर्ग वर्ग की टीमों में से गांव रईया की टीम ने प्रथम स्थान और जफरवाल की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दस्तारबंदी, कविता, भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रबंधकों द्वारा प्रमाण पत्र, नकद इनाम से सम्मानित किया।