कादियां| खालसा साजना दिवस को समर्पित गुरुद्वारा साहिब पांचवीं पातशाही गांव सिधवां में धार्मिक समागम करवाया गया। इस मौके श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग डाले गए। भाई सुखविंदर सिंह कथावाचक सिख मशीनरी कॉलेज लुधियाना वालों ने आई हुई संगत को गुरु इतिहास के साथ जोड़ा।