पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौवीं दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विषयों के सेमिनार 16 से

नौवीं-दसवीं कक्षा को पढ़ाने वाले अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विषयों के सेमिनार 16 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोआर्डिनेटर हरप्रीत कौर तथा डिप्टी डायरेक्टर जरनैल सिंह की अध्यक्षता में 16 अप्रैल से पूरे राज्य में नौवीं-दसवीं को पढ़ाने वाले अंग्रेजी, सामाजिक, गणित तथा साइंस विषय के अध्यापकों के सेमिनार शुरू करवाए जा रहे हैं। प्रिंसिपल डायट गुरदासपुर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जिले के सभी जिला मेंटरों तथा ब्लाक मेंटरों की एक विशेष बैठक की गई। प्रिंसिपल बलबीर सिंह ने बताया कि अंग्रेजी, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक विषयों के डीएमज तथा 16 ब्लाकों के बीएमज के साथ 16 अप्रैल से शुरू होने वाले उक्त विषयों के अध्यापकों की ट्रेनिंग के संबंध में एक विशेष बैठक की गई है। बैठक में ब्लाक मैंटरों द्वारा तैयार की गई क्रियाओं की पेशकारी संबंधी विस्तार पूर्वक अधिकारियों द्वारा जायजा लिया गया। इस मौके पर अंग्रेजी विषय के डीएम नरिन्द्र सिंह बिस्ट ने बताया कि यह ट्रेनिंग 6 फेजों में 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक चलेगी।

खबरें और भी हैं...