पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहल्ला अकालगढ़ में गुरमति समागम करवाया

मोहल्ला अकालगढ़ में गुरमति समागम करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कादियां| मोहल्ला अकालगढ़ में समूह संगत और मोहल्ला अकालगढ़ के नौजवानों की तरफ से निष्काम कीर्तनी जत्थे द्वारा चल रही गुरमति समागमों की लड़ी के तहत गुरमति समागम करवाया गया। समागम में भाई सुरिंदर सिंह खालसा, भाई गुरजीत सिंह, भाई सुखदेव सिंह, भाई नरिंदर सिंह, भाई भगवंत सिंह, भाई हरी सिंह ने इलाही बाणी का मनोहर कीर्तन कर संगत को निहाल किया और गुरुबाणी के साथ जोड़ा। इस मौके छोटे बच्चों ने भी कीर्तन किया। इस मौके अटूट लंगर संगत में वितरित किया गया। इस अवसर पर अवतार सिंह, संदीप सिंह, परमिंदर सिंह प्रिंस के अलावा, प्रीतम सिंह, सुखविंदरपाल सिंह, सुखपाल सिंह, कैप्टन, घुल्ला भाटिया व समूह संगत मौजूद थी।

खबरें और भी हैं...