टेक्निकल सर्विसिस यूनियन का काला दिवस
टेक्निकल सर्विसिस यूनियन कादियां के प्रधान सुखदेव सिंह सेखवां के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों द्वारा काले बिल्ले तथा काले झंडे लहराकर काला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कर्मियों द्वारा एक रोष रैली भी निकाली गई।
सर्कल प्रधान जगतार सिंह खुंडा ने कहा कि 16 अप्रैल 2010 को बिजली बोर्ड का निगमीकरण किया गया था। समाचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करवा कर कहा गया था कि यह निगमीकरण है निजीकरण नहीं होगा। बिजली कर्मचारियों की सेवा शर्तें तबदील नहीं की जाएंगी। परन्तु मौजूदा कांग्रेस पार्टी की सरकार की ओर से अकाली भाजपा सरकार की तर्ज पर निजीकरण की ओर कदम तेजी से बढ़ाए जा रहे हैं। इस नीति के अर्तंगत सरकारी थर्मल प्लांट बंद करके बिजली पैदावार निजी कंपनियों के हवाले की जा रही है। वर्कशाप बंद की गई हैं, बिजली घर ठेकेदारों के हवाले किए जा रहे हैं। बंटत प्रणाली निजी कंपनियों के हवाले करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। बिजली कर्मचारियों की पहली सेवा शर्तों पर आघात किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उनके साथ हरदीप सिंह सेखों, जसविन्द्र सिंह, सुखदेव सिंह, हरदेव सिंह, धर्मेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।
काले बिल्ले लगाकर सरकार तथा मैनेजमेंट के विरुद्ध रोष प्रदर्शन करते कर्मचारी।