पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसो. ने मांगों को लेकर विचार किया

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसो. ने मांगों को लेकर विचार किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मीटिंग के दौरान जानकारी देते समूह पेंशनर्स। -भास्कर

भास्कर संवाददाता | कादियां

पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ब्लाक कादियां की मीटिंग सविंदर सिंह औलख की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में हुई। इस दौरान पेंशनर्स की मांगों और पेंशनर्स को आ रही मुश्किलों पर विचार किया गया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष व्यक्त करते कहा कि सरकार द्वारा विधानसभा के चुनावों में जो वादे किए गए थे, उन्हें पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की कि छठे पे-कमिश्न की रिपोर्ट प्राप्त करके जल्द लागू की जाए, डीए की किश्तों 22 महीनों का बकाया और जनवरी 2017 से डीए की किश्तें तुरंत जारी की जाए। इस अवसर पर अमरीक सिंह, सुभाष छाबड़ा, बनारसी दास, देस राज, डॉ. गुरचरन दास, सुभाष शर्मा, प्रीतम सिंह नागी, प्यारा सिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...