महिला का आरोप - पड़ोसियों ने हथियारों से हमला किया
भास्कर संवाददाता| श्री हरगोबिंदपुर
एक महिला ने पड़ोसियों पर हथियारों से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। वहीं, महिला ने उसे इंसाफ न मिलने पर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी है। सिविल अस्पताल में दाखिल बलविंदर कौर प|ी जसविंदर सिंह वासी माड़ी बुच्चियां ने बताया कि उसके पड़ोसी संदीप सिंह और उसकी प|ी बबली, उसका भाई बलविंदर सिंह, माता सुरिंदर कौर ने उसके घर में दाखिल होकर दातरों व डंडों के साथ उस पर हमला कर दिया, जिस कारण वह जख्मी हो गई। आसपास के लोगों द्वारा उन्हें सीएचसी भाम में दाखिल करवाया गया। बलविंदर कौर ने कहा कि इस संबंधी उसने 181 पर भी कंप्लेट की।
इससे पहले भी 14 तारीख को उसकी ओर से थाना श्री हरगोबिंदपुर की पुलिस को शिकायत की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टी की ओर से अब झूठा पर्चा उन पर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर 24 घंटे के अंदर उस पर पर्चा दर्ज न हुआ और आरोपियों को गिरफ्तार न किया गया, तो वह श्री हरगोबिंदपुर थाना में आग लगाकर आत्महत्या कर लेगी। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन व उसके पड़ोसी संदीप सिंह व उसके परिवार की होगी। इस संबंध में थाना श्री हरगोबिंदपुर के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर के बयानों पर उक्त सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
बलविंदर कौर
दो भाइयों ने अपने सगे भाई और भाभी को पीटा, जख्मी
कादियां | दो भाइयों ने अपने सगे भाई और भाभी के साथ मारपीट कर उसे जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी भाम में दाखिल करवाया। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान जगीरा मसीह और उसकी प|ी राजी ने बताया कि उसके भाई वीरा मसीह, बिल्ला मसीह, मनजीत प|ी वीरा मसीह ने चाकुओं के साथ उनपर हमला कर दिया, जिस कारण वह जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।