पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी ट्रेनिंग कर एसएस बाजवा स्कूल की अध्यापिका रुही भगत बनीं लेफ्टिनेंट

एनसीसी ट्रेनिंग कर एसएस बाजवा स्कूल की अध्यापिका रुही भगत बनीं लेफ्टिनेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएस बाजवा स्कूल की अध्यापिका रुही भगत को तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट की पदवी प्राप्त हुई। पासिंग आउट परेड के बारे में अध्यापिका रुही भगत ने बताया कि कुल 109 ट्रेनी एनसीसी के एएनओ बने, जिनमें से वह एक थीं। पासिंग आउट परेड के मुख्यातिथि ब्रिगेडियर तपन लाल शाह कमांडर एनसीसी ओटीए थे।

उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और सलामी दी तथा एएनओ को संबोधित करते कहा कि यहां से जाने के बाद सभी अपने स्कूल और कॉलेज में अपने छात्रों को एनसीसी से जोड़ें व उनके अंदर देश सेवा की भावना पैदा करें। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के डायरेक्टर मनोहर लाल शर्मा नेशनल अवार्डी ने अध्यापिका द्वारा लेफ्टिनेंट की पदवी प्राप्त करने को एक गर्व की बात कहा। प्रिंसिपल डॉ. राजीव निरयाल ने उम्मीद जाहिर की कि अब और अधिक छात्राएं एनसीसी में भाग लेंगी एवं उनमें देश भावना जागृत होगी।

अध्यापिका रुही भगत को लेफ्टिनेंट की पदवी देते हुए। -भास्कर

खबरें और भी हैं...