जुलका कॉलेज ऑफ नर्स एंड हेल्थ साइंस में नर्सिंग-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. विनय जुलका, प्रिंसिपल रवनीत कौर और वाइस प्रिंसिपल गगनदीप कौर उपस्थित थी। समारोह का आयोजन शमा रोशन करके किया गया। इसके बाद शपथ समारोह में मानव सेवा और अपनी जिम्मेदारियों के प्रति शपथ ली गई। इस मौके संबोधन करते हुए डायरेक्टर डॉ. विनय कुमार जुलका ने स्टूडेंट्स को शिक्षा और मेडिकल लाइन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने और अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तनदेही से निभाने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सभ्याचारक प्रोग्राम भी पेश किया। इसी तरह, बीएससी की छात्रा शीतल और उसके सहयोगियों ने देश भक्ति पर प्रोग्राम पेश किया। इनाम वितरण समारोह में बीएससी की छात्रा पल्लवी चौधरी और ज्योति शर्मा को इनाम देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट स्टूडेंट् का अवार्ड रुचि शना को मिला। आल राउंडर अवार्ड राज पंडित को दिया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रिया राना ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्रबंधकों ने प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।
स्टूडेंट्स को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबंधक।