पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेंशनर्स ने मांगें लागू न करने पर सरकार व पावरकॉम के खिलाफ किया प्रदर्शन

पेंशनर्स ने मांगें लागू न करने पर सरकार व पावरकॉम के खिलाफ किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पॉवर और ट्रांसमिशन कार्पोरेशन लिमिटेड की तरफ से मांगों को लेकर कादियां में पंजाब सरकार और पॉवरकाम मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई जत्थेबंदी के धनवंत सिंह भट्ठल पटियाला राज्य जनरल सचिव और प्रेम सुख होशियारपुर उपप्रधान ने की। इसमें गुरदासपुर, अमृतसर, जालंधर, तरनतारन और होशियारपुर सर्कलों के पेंशनर्स ने हिस्सा लिया।

पेंशनर्स एसोसिएशन नेताओं ने उनकी मांगों को न मानने पर पावरकॉम मैनेजमेंट और पंजाब सरकार की निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो जत्थेबंदी की ओर से पटियाला के मुख्य दफ्तर के समक्ष रोष धरना देकर और मुख्यमंत्री को मांगपत्र दिया जाएगा। पेंशनर्स ने पंजाब सरकार से मांग की कि बिजली यूनिटों में छूट देने, कैशलेस स्कीम को दोबारा लागू करने, महंगाई भत्ते का 22 महीनों का बकाया और जनवरी, जुलाई 2017 व जनवरी 2018 की महंगाई भत्ते की किश्तें जारी करने व 23 साल का स्केल बिना शर्त लागू किया करने, पे-बैंड जारी करने व छठे पे कमिशन की रिपोर्ट लागू कर पेंशन बढ़ाने की मांग की। इस दौरान समूह पेंशनर्स ने कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिंदर सिंह बाजवा को मांगपत्र भी दिया।

इस दौरान रतन सिंह प्रधान कादियां मंडल, तीरथ सिंह विर्दी प्रधान बटाला मंडल, हजारा सिंह प्रधान धारीवाल मंडल, हंस राज प्रधान शहरी मंडल पठानकोट, रविंदर प्रधान सब अर्बन मंडल पठानकोट, सविंदर सिंह प्रधान अमृतसर सर्कल, धनवंत सिंह रंधावा प्रधान तरन तारन सर्कल, दर्शन मेहता प्रधान होशियारपुर सर्कल, राम जग्गी प्रधान जालंधर सर्कल, मोहम्मद यूनस प्रधान कपूरथला सर्कल ने भी संबोधित किया।

मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते पेंशनर्स। -भास्कर

खबरें और भी हैं...