पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वाटर सप्लाई योजनाओं का नहीं होने दिया जाएगा पंचायतीकरण

वाटर सप्लाई योजनाओं का नहीं होने दिया जाएगा पंचायतीकरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल सप्लाई व सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन जिला गुरदासपुर की ब्रांच कमेटी की बैठक नहरी गेस्ट हाउस सठियाली पुल में जिला जनरल सचिव हरदीप सिंह नानोवालिया की अध्यक्षता में हुई।

सर्कल जनरल सचिव गुरजिंदर सिंह काहलों ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जल सप्लाई स्कीमों का पंचायतीकरण तेजी से किया जा रहा है, जिसे किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लाॅक प्रधान स्वर्ण सिंह ढेसियां ने कहा कि सरकारों का प्राथमिक कार्य लोगों को पीने वाले पानी, सेहत और शिक्षा का प्रबंध करके देना होता है। बावजूद, सरकार लोगों को सुविधाएं देने की बजाय पंचायतीकरण और निजीकरण की नीतियां बनाकर जनविरोधी फैसले ले रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जल सप्लाई स्कीमों का पंचायतीकरण रोकने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने के लिए 20 मई से सम्मेलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों का हल न किया, तो 11 जून को जल सप्लाई मंत्री रजिया सुलताना की कोठी के समक्ष मलेरकोटला में धरना लगाया जाएगा। इस अवसर पर गुरिंदरजीत सिंह, जगतार सिंह, रणजोत सिंह, बलजिंदर सिंह, गोरा मसीह, अजय कुमार, संदीप कुमार, संजीव कुमार, बलजिंदर, जनक सिंह लाडी, गुरबचन लाल, रजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह डल्ला मौजूद रहे।

मीटिंग के दौरान जानकारी देते जल सप्लाई एवं सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के सदस्य। -भास्कर

खबरें और भी हैं...